कोंगियाकला गांव में चार दिनी मानस सम्मेलन हुआ

ग्राम कोंगियाकला में अखंड नवधा भक्ति के तत्वावधान में चार दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नव जागृति मानस मंच एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सम्मेलन में राम कथा का रसपान किया और मानव जीवन में उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सम्मेलन के उपलक्ष्य में सोमवार को मंडई मेला भी आयोजित किया गया। ग्राम कोंगियाकला के उपसरपंच महेंद्र मिर्चानी ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करने वाला था, बल्कि ग्रामीण समुदाय को एकजुट करने और युवा पीढ़ी में संस्कृति और भक्ति की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में स्थानीय भक्तिगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *