भास्कर न्यूज | अमृतसर बहुजन समाज पार्टी की बैठक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश सचिव व जोन इंचार्ज तथा जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य तारा चंद भगत ने की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह भैल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में हाईकमान के निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं एवं पूर्व सांसद बहन कुमारी मायावती का जन्मदिवस 15 जनवरी को ‘कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जालंधर जोन के गांव अलावलपुर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला इंचार्ज गुरबख्श सिंह महे, जगदीश दुगल, जिला प्रधान नत्था सिंह, बैकवर्ड क्लास के जिला प्रधान रणबीर सिंह राणा, जिला उपप्रधान मंगल सिंह सहोता, जिला कैशियर हरपिंदर सिंह, जिला सचिव सुखदेव सिंह राजोके, बूटा सिंह, दिनेश मट्टू आदि मौजूद थे।


