जयपुर में कल 5Km इलाके में पतंग उड़ाने पर रोक:जानिए कौनसी क्षेत्र में नहीं कर पाएंगे पतंगबाजी, हवा कितने बजे चलेगी

जयपुर में 14 जनवरी को पतंगबाजी होगी। लेकिन 5 किलोमीटर के इलाकों में पतंगबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 14 जनवरी को जयपुर और उसके आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जो पतंगबाजी के अच्छा रहेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 14 जनवरी के दिन हवा की स्थिति सुबह 10-11 बजे तक कमजोर रहने का अनुमान है। यानी हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम रहने की संभावना है, जो पतंगबाजी के लिए थोड़ी ठीक नहीं है। लेकिन दिन में 11-12 बजे के बाद हवा की रफ्तार में थोड़ी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर से हवा आनी शुरू होगी। इनकी रफ्तार 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है। जबकि दोपहर तीन बजे बाद से हवाओं की दिशा में थोड़ा बदलाव होने की संभावना है। ये हवाएं दोपहर बाद पश्चिम दिशा से चलकर पूर्व की तरफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलेगी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी राजस्थान के ऊपर एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) का असर देखने को मिल रहा है, जिसके असर से गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के एरिया में ऊंचाई वाले बादल छाए है। इस सिस्टम के असर से अगले एक-दो दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में 14 जनवरी के दिन जयपुर और उसके आसपास के एरिया में दिन में आसमान साफ रहने, धूप निकलने और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से सर्दी से मामूली राहत रहने का अनुमान है। 15 जनवरी को भी हवा पतंगबाजी के लिए अच्छी रहेगी 15 जनवरी के दिन भी हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने की संभावना है। इस दिन उत्तर से आने वाली हवाएं पश्चिम दिशा की तरफ टर्न करेगी और संभावना है कि 15 जनवरी के दिन हवा पतंगबाजी के अच्छी रहेगी। 5 किलोमीटर के दायरे में पतंग उड़ाने पर रोक जयपुर में सेना दिवस (15 जनवरी) के दौरान महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग, जगतपुरा क्षेत्र में फ्लाई-पास्ट अभ्यास किया जाएगा, जिसमें विमान बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। अभ्यास के दौरान 14 जनवरी और 15 जनवरी को परेड स्थल के पास महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग, जगतपुरा क्षेत्र में पांच किलोमीटर के परिधि में 9 बजे से 1 बजे तक पतंग उड़ाने पर अस्थायी प्रतिबंध है। पतंगबाजी प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जयपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सेना दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, निर्धारित अवधि के दौरान पतंग न उड़ाएं और आदेश का पूरी तरह से पालन करें। SMS में डॉक्टर्स की विशेष ड्यूटी मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान घायल होने वालों के इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के ट्रोमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए हैं। 14 और 15 जनवरी के दिन ट्रोमा सेंटर में ऑर्थोपेडिक्स और जनरल सर्जन के अलावा न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, एनेस्थीसिया और ईएनटी के एक-एक सीनियर डॉक्टर (असिस्टेंट प्रोफेसर) और एक-एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की राउंड दि क्लॉक 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। मेट्रो के आसपास पतंग उड़ाते वक्त ध्यान रखें मेट्रो के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ मार्ग में रेल संचालन 25000 वोल्ट बिजली के तारों द्वारा किया जाता है, जिनमें लगातार 24 घंटे करंट चालू रहता है। यह बिजली के तार मेट्रो रूट पर सड़क से करीब 30 मीटर ऊंचाई तक है। यदि पतंग का मांझा इन बिजली के तारों में उलझ जाये तो कंरट इस मांझे से सीधे ही पतंग उड़ाने वाले तक पहुंच कर खतरनाक व जानलेवा साबित हो सकता है। पतंगों एवं मांझे के कारण मेट्रो ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, गत वर्ष मकर संक्राति की अवधि में ऐसा हो चुका है। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री वैभव गालरिया ने मकर संक्राति की बधाई देते हुए सभी नागरिकों से मेट्रो रेल मार्ग के आसपास पतंगबाजी ना करने एवं हर्षोंल्लास के साथ सुरक्षित मकर संक्राति के उत्सव को मनाने की अपील की। पक्षियों के इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी पतंग की डोर से घायल होने वाले पक्षियों की मदद के लिए मालवीय नगर स्थित राजस्थान जन मंच ट्रस्ट पक्षी चिकित्सालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर 7230055800-05 जारी किया गया है। यहां विशेष कैंप लगाकर 24 घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। ये भी पढ़ें… जयपुर में 13 दिनों तक पतंग उड़ाने पर रहेगी रोक:आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई, सेना के विमान उड़ेंगे कम ऊंचाई पर जयपुर में सेना दिवस को लेकर 13 दिनों तक पतंग उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। फ्लाई-पास्ट अभ्यास (विमान परेड) के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने यह आदेश जारी किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *