अमृतसर | पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान सुरिंदर दुग्गल की अध्यक्षता में व्यापार मंडल ने लोहड़ी पर्व मनाया। मुख्यातिथि आप व्यापार विंग के प्रधान गुरप्रीत सिंह कटारिया, विशेषातिथि कपिल चड्डा, विशेषातिथि प्यारे लाल सेठ, समीर जैन थे। इस मौके पर कटारिया ने लोहड़ी जलाकर उक्त पर्व की शुरुआत की। दुग्गल ने समस्त व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को लोहड़ी की बधाई देते हुए उन्हें चाइना डोर से सुचेत रहने प्रति जागरूक भी किया।


