लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम का संदेश देता है : संधू

अमृतसर | लोहड़ी का पर्व भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने की। कार्यक्रम में ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा डाला। इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से धीयां दी लोहड़ी का विशेष आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने उपस्थित बच्चियों को उपहार वितरित किए । कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक और भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह मौजूद रहे। जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *