अमृतसर | डीएवी सीसै स्कूल हाथी गेट में नववर्ष व लोहड़ी के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन एड. सुदर्शन कपूर तथा मैनेजर प्रिं. डॉ. नीलम कामरा मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। पावन मंत्रोचारण एवं आहुतियों के साथ ईश्वर से सबके कल्याण और मंगलमयी नववर्ष की शुभकामना की गई। तत्पश्चात् लोहड़ी जला कर पंजाबी संस्कृति के सांझेपन, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रिं. विकास पराशर ने कहा कि जलती हुई आग की शिखा हमें सदैव ऊंचा उठने का सन्देश देती है। इसलिए हमें परस्पर ईर्ष्या द्वेष व साम्प्रदायिकता से ऊपर उठ कर इस त्योहार को प्रेम व सद्भाव से मनाना चाहिए। एडवोकेट सुदर्शन कपूर ने कहा कि नया साल सम्पूर्ण विश्व में शान्ति, प्रेम एवं सद्भावना लेकर आए।


