घनी धुंध में डिवाइडर पर चढ़ी कार, चालक बाल-बाल बचा:हादसे में कार का अगला टायर फटा,रिकवरी वैन से कार को टो कर रस्ता साफ किया

जालंधर।जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा ब्यास गांव के नजदीक देर रात घनी धुंध के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई। कम विजिबिलिटी के चलते कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि चालक सुरक्षित रहा। हादसे की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि अड्डा ब्यास गांव के पास ढाबे के सामने एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि स्विफ्ट कार नंबर HR-02-AE-1771 को अंकित पुत्र राम सिंह, निवासी उत्तमवाला, यमुनानगर (हरियाणा) चला रहा था। कार पठानकोट से जालंधर की ओर जा रही थी। अड्डा ब्यास गांव के पास घनी धुंध के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार का अगला टायर फट गया और अलॉय व्हील भी टूट गया। हालांकि चालक को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद कार चलने की हालत में नहीं थी। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर ट्रैफिक सुचारू कराया और रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को टो कर सुरक्षित रूप से जालंधर भेज दिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *