जांजगीर-चांपा में हाईवा पलटने से चालक की मौत:मड़वा प्लांट में हादसा, केबिन में फंसा था शव; परिजनों को 25 हजार मुआवजा मिला

जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा पावर प्लांट के अंदर एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम जर्वे (ब) निवासी प्रहलाद केवट (50 साल) हाईवा (क्रमांक CG 11 BL 5671) का चालक था। 12 जनवरी की रात वह मड़वा पावर प्लांट से राखड़ लेकर बाहर निकलने वाला था। सड़क पर ढलान होने के कारण हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। केबिन के नीचे दबा था शव हाईवा पलटने से चालक प्रहलाद केवट केबिन के नीचे दब गया। अन्य चालकों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को 25 हजार मुआवजा घटना की सूचना मिलने पर परिजन मड़वा पावर प्लांट पहुंचे और मुआवजे की मांग की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। नायब तहसीलदार ने 25 हजार रुपए की सहायता राशि और प्लांट के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया। हाईवा वाहन मालिक ने भी 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। मुआवजे के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *