रायगढ़ में किसान से 1 लाख कैश छिनकर भागे बदमाश:बाइक सवार पति-पत्नी को धक्का दिया, रानीसागर की ओर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक किसान अपनी पत्नी के साथ बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उनके पास रखे नोटो से भरा थैला को लेकर फरार हो गए। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी गौहापाली रोड का रहने वाला संतराम राठिया 66 साल खेती-किसानी का काम करता है। उसका व उसकी पत्नी सादमति राठिया का खरसिया इंडियन ओवरसिज बैंक में खाता है। जहां लेन-देन के लिए समय समय पर उनके द्वारा रुपये आहरण किया जाता है। सोमवार को संतराम व उसकी पत्नी सादमति बैंक पहुंचकर वहां से 1 लाख रुपये निकाले। इसके बाद कैश रकम, पासबुक और धान बिक्री करने का टोकन को एक थैला में रखकर उसे अपनी बाइक की हेंडल में टांग दिए। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी मुरली गार्डन के पास जब उन्होंने अपनी बाइक को धीरे किया, तो उसी समय दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पति-पत्नी को पीछे से धक्का दे दिया। इससे दोनों बाइक समेत गिर गए और बाइक में रखे थैला को युवकों ने छिनकर बाइक से रानीसागर की ओर तेज रफ्तार में भाग गए। संतराम व सादमति का बाइक से गिरने पर उनके पैर और हाथ में चोट पहुंची।
आरोपियों की पतासाजी में जूटी पुलिस
इस दौरान उन्होंने आवाज भी लगाई, लेकिन दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के पीड़ित किसान खरसिया चौकी पहुंचा। जहां उसने पूरे मामले की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 304-BNS के तहत अपराध दर्ज आरोपियों की पतासाजी में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *