छिंदवाड़ा में शराबी बोलेरो चालक ने कार में मारी टक्कर:प्रशिक्षु DSP और SI घायल; सीट बेल्ट और एयरबैग से बची जान

छिंदवाड़ा जिले के चाँद थाना क्षेत्र में कुलबहरा नदी पुल पर मंगलवार को सड़क हादसे में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) ललित बैरागी और एसआई राठी घायल हो गए। दोनों अधिकारी अपने वाहन (MP 28 ZN 7558) से थाने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो (MP 37 T 0374) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सीट बेल्ट और एयरबैग के कारण बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था शराबी चालक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोलेरो चालक शराब के नशे में था। वह स्कूल में बच्चों को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। एयरबैग खुलने से बची जान हादसे के तुरंत बाद घायल पुलिस अधिकारियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आरोपी चालक हिरासत में पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *