धमतरी में राइस मिल सील, धान-चावल की कमी मिली:उड़नदस्ता टीम ने 17190 क्विंटल धान, 35 क्विंटल चावल जब्त किया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक राइस मिल को सील कर दिया गया है। उड़नदस्ता दल की कार्रवाई में श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल में धान और चावल के स्टॉक में भारी कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन में 3795 क्विंटल धान और 209 क्विंटल चावल कम मिला। यह कार्रवाई धमतरी जिले के नगरी विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा की गई। जिले में धान एवं चावल के भंडारण और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश पर देर रात यह संयुक्त निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता जानकारी के अनुसार, दल ने गड्ढोंगरी गांव माल स्थित श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया, जिसके संचालक प्रशांत चोपड़ा हैं। निरीक्षण में अभिलेखों की तुलना में 3795.84 क्विंटल धान और 209 क्विंटल चावल की कमी पाई गई। इस गंभीर अनियमितता के बाद मिल परिसर में संग्रहित 17190.40 क्विंटल धान और 35 क्विंटल चावल जब्त कर लिया गया। जब्ती के बाद आगे की कार्रवाई जारी जब्ती की यह कार्रवाई मिल संचालक की अनुपस्थिति में मिल के मुंशी की मौजूदगी में की गई। जब्त सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए मुंशी की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *