कपास की आवक अंतिम दौर में:बड़वानी कृषि उपज मंडी में वाहनों पोटलों से सिर्फ 185 क्विंटल कपास की आवक

बड़वानी में बीते कुछ दिनों के मुकाबले इस बार स्थित कृषि उपज मंडी में कपास की आवक अंतिम दौर में है। इस रविवार राजघाट रोड स्थित कृषि उपज मंडी में कपास से भरे वाहन और पोटले नाम मात्र दिखाई दिए। सुबह 9 बजे से शुरू हुई कपास की नीलामी का सिलसिला देर दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान कपास नीलामी के इंतजार में किसान बैलागड़ी, ट्रॉलियों व कपास भरे पोटलों पर सुस्ताते नजर आए। मंडी प्रबंधन के अनुसार रविवार को कपास की आवक मात्र 185 क्विंटल रही। इसमें 188 पोटले और 10 वाहन कपास लेकर मंडी पहुंचे थे। इसका अधिकतम भाव 6,775 न्यूनतम भाव 5075 और मॉडल भाव 6025 रुपए क्विंटल रहा। किसानों ने बताया कि क्वालिटी के अनुसार व्यापारी 6025 से 6775 रुपए क्विंटल भाव दे रहे हैं। कपास उत्पादन की लागत व अन्य खर्च मिलाकर लागत ज्यादा लगी है। जिस हिसाब से लागत लगी, उस अनुसार भाव नही मिल पा रहे हैं। किसानों ने कहा कि अंतिम दौर में हमें 8500 रुपए तक के भाव की उम्मीद थी, मगर भाव लगातार कम हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *