कोलारस में दो समुदायों के विवाद के चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने जुलूस निकाल जेल भेजा, बजरंग दल ने किया था चक्काजाम

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में रविवार शाम दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर थाने के बाहर चक्काजाम भी किया था। दरअसल, एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। मामले को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कोलारस थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए थाने के बाहर एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार रात ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार सुबह थाने के बाहर जाम की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ मीटर तक आरोपियों का जुलूस निकाला और उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम के पहुंचने पर चक्काजाम समाप्त
एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने चारों युवकों को जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद एसडीएम स्वयं थाने पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, यह विवाद अंडे के पैसों को लेकर शुरू हुआ था। खटीक मोहल्ला निवासी कुनाल धानुक रविवार शाम कटरा मोहल्ला स्थित आविद खान की अंडे की दुकान पर अंडे लेने गया था। कुनाल का आरोप है कि उसने 30 रुपए के अंडे लेकर 500 रुपए का नोट दिया, लेकिन दुकानदार ने 500 रुपए लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जब कुनाल के साथ दीपक और भरत धानुक पैसे वापस मांगने मौके पर पहुंचे, तब आविद खान ने समीर खान, सोहिल खान और मोईन खान को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर लाठियों व डंडों से कुनाल, दीपक और भरत के साथ मारपीट की। पीड़ित कुनाल धानुक की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने आविद, समीर, सोहिल और मोईन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। यह भी पढ़ें…
कोलारस में अंडे के पैसों पर विवाद, मारपीट शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में अंडे के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *