भिवाड़ी में कार सवारों ने किए जमकर स्टंट,VIDEO:तीन लोग बाल-बाल बचे, स्थानीय बोले-हर रोज हो रहे परेशान

भिवाड़ी में स्टंट बाजों से आमजन परेशान हैं। रविवार रात 8 बजे दो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने शहर के अरावली विहार सेक्टर 15 में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आसपास के रहने वाले लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। करीब 30 मिनट तक चले इस स्टंट के दौरान सड़क पर चल रहे कई लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि गाड़ियां थोड़ी भी असंतुलित होतीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलोनी के लोग और दुकानदारों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित सेक्टर-12 से 15 तक के नए इलाकों में शाम ढलते ही अक्सर बाइक या लग्जरी गाड़ियों से स्टंट होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बोला-हर रोज करते हैं हंगामा
स्थानीय सोसाइटी के लोगों ने बताया-शाम के समय ‘पटाखा बुलेट’ बाइकों का शोर रहता है, जबकि अंधेरा होने पर स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों में सवार 4-5 युवक सड़कों पर हंगामा करते हैं। सेक्टर-15 के मुख्य गेट के सामने हुई इस घटना के बाद महिलाओं के लिए इन सेक्टरों से निकलना मुश्किल हो गया है। युवकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया-मामला संज्ञान में आया है। युवकों की पहचान की जा रही है , जल्दी ही इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। … यह भी पढ़ें कार से युवकों ने किए स्टंट:धमकाने, महिलाओं पर फब्तियां कसने का भी आरोप, ड्राइवर गिरफ्तार​​​​​​​ भिवाड़ी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे कुछ युवकों ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। पुराने आरटीओ ऑफिस से अरावली विहार सेक्टर-12 व 15 को जाने वाली मुख्य सड़क और सेक्टर-12 के कट पर इन युवकों ने मारुति अर्टिगा गाड़ी से खतरनाक स्टंट किए। मामले में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *