कोटा में मुर्दा मवेशी ठेकेदार पाबंद:ठेका निरस्त करने की कार्रवाई में जुटा नगर निगम, दो दिन पहले सड़क पर पशु का सिर व पैर कटे मिले थे

कोटा शहर के नयापुरा थाना इलाके में सड़क पर पशु का कटा सिर व पैर मिलने के मामले में पुलिस ने मुर्दा मवेशी ठेकेदार बाबू खान को पाबंद किया है। इधर नगर निगम ने भी ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही ठेका निरस्त करने की तैयारी शुफ कर दी है। दरअसल शनिवार रात को सीबी गार्डन के सामने वाली सड़क पर बछड़े का सिर कटा हुआ पड़ा मिला था। पास में एक पैर व शरीर का कुछ हिस्सा पड़ा हुआ था। घटना से गुस्साए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर कड़ाके की ठंड में सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। धरना 3 घंटे चला। बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने नयापुरा थाने में शिकायत दी थी। नयापुरा थाना SHO विनोद कुमार ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओ की शिकायत पर मुर्दा मवेशी ठेकेदार बाबू खान के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने व 3/8 राजस्थान गो वंशीय पशु वध प्रतिपेद ओर अस्थायी प्रवजन या निर्यात विनियम अधिनियम 1995 के तहत मामला दर्ज किया। मामले में जांच की जा रही है। घटना वाले दिन ठेकेदार को मौके पर बुलाया था। उसे पाबंद किया था। नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने बताया कि मुर्दा मवेशी ठेकेदार द्वारा शर्तो का उल्लंघन किया जा रहा है। काम में भी लापरवाही बरती जा रही थी। उसे नोटिस दे चुके। ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। आज भी इस सम्बंध में अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। विकल्प तलाशे जा रहे है। निगम में मुर्दा मवेशी उठाने का 5 साल का टेंडर है।कोटा दक्षिण ने 1 साल हो चुका। जबकि कोटा उत्तर निगम में 3 साल हो चुके। ये खबर भी पढ़े- कोटा में जानवर का सिर व पैर कटे मिले:बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एक्शन की मांग पर अड़े कोटा शहर के नयापुरा इलाके में पशु का सिर व पैर सड़क पर पड़े मिले। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ाके की सर्दी के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *