जोधपुर शहर में कल 8 घंटे तक बंद रहेगी बिजली:शटडाउन के चलते नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी, ये इलाके होंगे प्रभावित

जोधपुर शहर में बिजली लाईनों के रख-रखाव के चलते कल कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। शहर के कई क्षेत्र में शटडाउन के चलते 2 से 8 घंटे तक इलेक्ट्रिसिटी नहीं आएगी। सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली शहर के उचियारड़ा, रूप श्री हेरिटेज, मोहन बाग, जलीली फौजदारा, जलाली चम्पावत एवं आस पास का संपूर्ण क्षेत्र में कल सुबह 9:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी नहीं आएगी। सुबह 9:00 से 11 बजे तक यहां बंद रहेगी इलेक्ट्रिसिटी बुधवार को शहर के 33KV सबस्टेशन रीको बासनी से सम्बन्धित क्षेत्र। II KV अपना बजार, चौपडा पैराडाइज, सरफेक्स 6-7 में फीडर से सम्बन्धित क्षेत्र। अपना बाजार 6 नंबर रोड, सीनियर टायर, चौपड़ा केमिकल, राज‌लक्ष्मी, कृष्णा धर्मकांटा, संकेश्वर स्टील, ईएसआई रोड, एम्स के सामने 4 नंबर गली, बीएसएनएल ऑफिस, बासनी थाने के आसपास के क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली सप्लाई बन्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *