SIR पर संभागीय-आयुक्त ने ली मीटिंग:समस्या समाधान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से हुई चर्चा

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जालोर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को संभागीय आयुक्त (रोल पर्यवेक्षक) ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया- विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे एवं आपत्तियों को दाखिल करने की अवधि 15 जनवरी तक है। 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। राजनीतिक दल प्रतिनिधियों को बीएलए के सहयोग से बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने एवं आमजन में जागरूकता जगाने का आग्रह किया है। डॉ. प्रतिभा सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया के पर्यवेक्षण और समस्या समाधान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दावे एवं आपत्ति की सुनवाई एवं दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स प्राप्त करने, फॉर्म संख्या 6, 7, 8, की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कोई भी पात्र मतदाता का नाम जुड़ने से वंचित न रहें, इस सम्बंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों(ईआरओ) को निर्देशित करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *