रेगिस्तान के जहाज की सवारी, मूंछों पर ताव, रंग-बिरंगे साफे और लोक गीतों की मधुर स्वर लहरियां… जी हां, स्वर्णनगरी जैसलमेर एक बार फिर विश्व विख्यात ‘मरु महोत्सव-2026’ के लिए सजने को तैयार है। आगामी 29 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में राजस्थान की कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन एवं पर्यटक स्वागत केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव की सबसे चर्चित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 14 जनवरी से शुरू हो रही है। फॉर्म जमा करवाने की आखरी तारीख 23 जनवरी है। ये प्रतियोगिताएं होंगी मरू मेले में इस बार भी महोत्सव में पारंपरिक और रोमांचक प्रतियोगिताओं का तड़का लगेगा। पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक कमलेश्वर सिंह के अनुसार, प्रतिभागी निम्नलिखित स्पर्धाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं: पर्यटन को लगेंगे पंख, सात समंदर पार से आएंगे सैलानी मरु महोत्सव न केवल स्थानीय संस्कृति का उत्सव है, बल्कि यह जैसलमेर के पर्यटन उद्योग की रीढ़ भी है। चार दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में हजारों विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर खाका तैयार कर लिया है ताकि ‘पधारो म्हारे देश’ की भावना के साथ मेहमानों का स्वागत किया जा सके। 14 से 23 जनवरी तक जमा होंगे आवेदन कमलेश्वर सिंह, सहायक निदेशक (पर्यटन) ने बताया- डेजर्ट फेस्टिवल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए 14 जनवरी से आवेदन शुरू होंगे। सभी इच्छुक प्रतिभागी समय सीमा का ध्यान रखें। 23 जनवरी को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद कोई भी फॉर्म नहीं लिया जाएगा। सभी प्रतिभागी कार्यालय समय के दौरान पर्यटक स्वागत केन्द्र, जैसलमेर से आवेदन फॉर्म ले सकेंगे। इन आवेदनों को भरकर 23 जनवरी की शाम तक जमा करवाने होंगे। 23 के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


