थाने से भागने वाला दुष्कर्मी तांत्रिक बलौदाबाजार से गिरफ्तार:तंत्र मंत्र का झांसा देकर रेप किया, अश्लील VIDEO बनाए: जबरन शादी की, घर से उठाकर ले गया था; पुलिस ने निकाला निकाला जुलूस

दुर्ग जिले के सनसनीखेज अपहरण, दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में जामुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक हेमंत अग्रवाल (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और अपना नाम बदलकर बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी इलाके में लुक-छिपकर रह रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को सड़कों पर पैदल घुमाया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जामुल निवासी प्रार्थिया ने 19 नवंबर 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की पहचान रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल से थी। आरोपी ने शादी का झूठा भरोसा देकर युवती को अपने साथ पत्नी के रूप में रखा और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। जब युवती उसके साथ रहने से इनकार करने लगी तो आरोपी ने जबरदस्ती घर से उठा लिया। आरोपी युवती को किडनैप कर कोंडागांव-दंतेवाड़ा घुमाते रहा, फिर रायपुर ले गया था। जहां से पुलिस दोनों को ढूंढ लाई। लेकिन आरोपी हेमंत अग्रवाल भिलाई-3 थाने से मौका पाकर फरार हो गया था। दो महीने से था फरार, बलौदाबाजार में पकड़ा गया
पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने के बाद आरोपी तांत्रित अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। इस दौरान वो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में भी घूमा। लेकिन बलौदाबाजार पहुंचा तो पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बलौदाबाजार के गीतपुरी क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी हेमंत कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए क्या था पूरा मामला
पीड़िता के अनुसार आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर परिवार के संपर्क में आया था। तंत्र-मंत्र से समस्याएं दूर करने का दावा कर उसने युवती को सम्मोहित किया, अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। उसने आर्य समाज में युवती की मर्जी के बिना जबरन शादी की। इस दौरान युवती दो से तीन बार गर्भवती हुई, जिसका आरोपी ने जबरन गर्भपात भी कराया। 19 नवंबर को आरोपी कार से युवती को दिनदहाड़े घर से उठाकर कोंडागांव और दंतेवाड़ा घुमाता रहा, बाद में रायपुर ले गया। मीडिया में खबरें आने के बाद आरोपी बौखला गया और युवती पर बयान बदलने का दबाव बनाने लगा। 21 नवंबर को पुलिस ने रायपुर से दोनों को बरामद किया, लेकिन मौका पाकर आरोपी भिलाई-3 थाने से फरार हो गया था। अमलेश्वर का रहने वाला है आरोपी तांत्रिक
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर जामुल थाना में अपराध क्रमांक 918/2025 धारा 85, 115(2), 64(2)(एम), 138, 351(3), 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी तांत्रिक हेमंत अग्रवाल अमलेश्वर का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *