कटनी के विलायत कला पहुंचे गाै सेवक आदेश सोनी:संत त्यागी महाराज ने किया सम्मान; गौ माता को राजमाता बनाने की मांग

कटनी जिले के ग्राम विलायत कला में मंगलवार को सेवक आदेश सोनी का आगमन हुआ। तीर्थ धाम के संत त्यागी महाराज ने तिलक-चंदन लगाकर उनका सम्मान किया। गौ माता की हालत पर जताई चिंता स्थानीय लोगाें ने बताया कि अवधेश सोनी गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। वे लगातार अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को गौ माता के संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। सम्मान समारोह के दौरान अवधेश सोनी ने कहा कि देश और प्रदेश में गौ माता की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सरकार और शासन पर है। अगर सरकार चाहे, तो गौ माता को पूरा संरक्षण दिया जा सकता है। गौ माता को राजमाता बनाने की मांग आदेश सोनी ने कहा कि अगर सरकार इच्छाशक्ति दिखाए, तो गौ माता को राजमाता का दर्जा देकर सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वे देशभर में यात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संत त्यागी महाराज ने भी उठाए सवाल इस मौके पर संत श्री त्यागी महाराज ने भी गौ वंश की स्थिति पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कई लोग गौ सेवा के नाम पर पैसा तो इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन असल हालात नहीं बदल रहे हैं। सड़कों पर भटक रही हैं गायें त्यागी महाराज ने कहा कि आज भी कई गायें सड़कों पर भूखी और बीमार हालत में भटक रही हैं। यह समाज और सरकार दोनों के लिए चिंता की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *