पाली की सबसे बड़ी ज्वेलर शॉप में चोरी का प्रयास:चोरों ने एक दरवाजा जलाया ,दूसरा दरवाजा नहीं टूटा तो खाली हाथ लौटे, CCTV में नजर आए 6 चोर

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में सोमवार देर रात चोरों ने इलाके की सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चोर शॉप में घुसने की पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन मजबूत सुरक्षा के चलते वे वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे और बिना चोरी किए लौट गए। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें छह चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

मारवाड़ जंक्शन थाना SHO सवाई सिंह ने बताया कि आऊवा रोड स्थित विकास सोनी की पटवा सन्स नामक ज्वेलर्स नाम से शॉप पर सोमवार रात करीब एक बजे चोरी का प्रयास किया गया। छह चोर पीछे की ओर से दुकान में घुसे। उन्होंने एक गेट को जलाकर तोड़ दिया, लेकिन दूसरा गेट काफी मजबूत होने के कारण लाख प्रयास के बावजूद नहीं टूट पाया। इसके चलते चोर शॉप के अंदर प्रवेश नहीं कर सके और आखिरकार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। कैमरे में नजर आए छह संदिग्ध दुकान के बाहर और आसपास लगे CCTV कैमरों में छह युवक दिखाई दिए हैं। सभी ने पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरे कपड़ों से ढक रखे थे और सभी जवान उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। आस-पास के मकानों के दरवाजे बाहर से बांधे
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने वारदात से पहले शॉप के आसपास स्थित कुछ मकानों के दरवाजों को बाहर से रस्सियों से बांध दिया था, ताकि कोई जाग भी जाए तो घर से बाहर न निकल सके। इस पहलू को भी पुलिस गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *