बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल ”आजू गूजा” 16 से 18 तक:3 से 14 साल तक के बच्चों के लिए अनूठा आयोजन; मुंबई से आएंगे कुणाल मोटलिंग

बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल (आजू गूजा) का आयोजन बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 16 से 18 जनवरी तक होगा। इस कार्यक्रम में मुंबई से कलाकार कुणाल मोटलिंग आएंगे। मोटलिंग को भारत के चार्ली चेपलिन के बारे में पहचाना जाता है। ये फेस्टिवल जिला प्रशासन, नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होगा। फेस्टिवल का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। 3 से 14 साल तक के बच्चे इस फेस्टिवल में हिस्सा ले सकेंगे। बच्चों के परिजन बच्चों के साथ आ सकेंगे। केवल परिजनों का मेले में प्रवेश वर्जित रहेगा। बड़ी संख्या में देशभर से कलाकार आएंगे बीकानेर जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अनूठे फेस्टिवल में बच्चों के लिए देश भर से थिएटर, चित्रकला, माइम, पॉटरी मेकिंग, ऑरिगेमी, मैजिक शो, जायंट पपेट, म्यूजिक एवं नृत्य के अलावा बड़ी संख्या कलाकार बीकानेर आएंगे। इस बार आजू-गूजा का खास आकर्षण धारावी से 18 बच्चों की थियेटर क्रांति रहेगी। इसमें मुंबई के धारावी स्लम से 18 होनहार बच्चे आ रहे हैं, जो यहां पर रैपिंग, ग्रैफिटी, म्यूज़िक और थिएटर के माध्यम से संघर्ष से सफलता की कहानी मंच पर साकार करेंगे। लाइव थिएटर परफॉर्मेंस भी होगा
जिला कलेक्टर ने बताया कि फेस्टिवल में लाइव थिएटर परफॉर्मेंस, ग्रैफिटी वर्कशॉप, बीटबॉक्स जैम सेशन भी होगा। साथ ही ख्यातनाम कठपुतली कलाकार संध्या की टीम बच्चों के लिए कहानी, हास्य और भावनाओं से भरी कठपुतलियों का प्रदर्शन करेंगेी। अहमदाबाद से आ रही सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट में स्पेस को ज़िंदा कर देने वाली डूडल आर्ट वर्कशॉप होगी। यह बच्चों की कल्पना शक्ति को नए आयाम देगी। वहीं 18 साल की मैक्रेमे आर्टिस्ट टाटानगर से आएंगी। प्लास्टिक मैनेजमेंट,वेट वेस्ट और ड्राई वेस्ट,फूड वेस्ट कंट्रोल सिखायेंगे फेस्टिवल में ब्चचों को प्लास्टिक मैनेजमेंट,वेट वेस्ट और ड्राई वेस्ट,फूड वेस्ट कंट्रोल सहित कई गतिविधियां से भी रूबरू करवाया जाएगा। साथ ही बच्चों के पढ़ने के लिए रीडिंग कार्नर, कॉन्सियस कॉर्नर होगा। इसमें बच्चों में नैतिकता और संवेदनशीलता,माता-पिता में सचेत पेरेंटहुड, इंटरैक्टिव और जमीनी गतिविधियां भी होगी। सस्टेनेबिलिटी कॉर्नर बच्चों के लिए आसान भाषा में होगा। फेस्टिवल में होगा कम्युनिटी गेम्स का आयोजन
फेस्टिवल में इस बार कम्युनिटी गेम्स रखे जाएंगे। यह पुणे से आ रहे गेम विशेषज्ञ मनीष फ्रीमैन के साथ होगा। इसमें बच्चों, माता-पिता और परिवार सबके लिए फन, टीम-बिल्डिंग और कम्युनिटी गेम्स आयोजित होंगे। फेस्टिवल में पहली बार पतंगबाजी का जुनून देखने को मिलेगा। इसमें आसमान में 60 मीटर लंबी पतंग के साथ ही 20–25 यूनिक, जाइंट पतंगें भी बच्चों को लुभाएगी। फेस्टिवल में जोधपुर से आ रहे 10 साल के ड्रमर की प्रस्तुति होगी। एरोप्लेन फ्लाइंग और साइंस एक्सपीरियंस एरोप्लेन डेमो की थीम पर सजावट
जिला कलेक्टर ने बताया कि फेस्टिवल की पूरी सजावट की थीम बच्चों के मनोरंजन और उनकी रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है। इसमें लाइव एरोप्लेन फ्लाइंग और साइंस एक्सपीरियंस एरोप्लेन डेमो होगा। इसमें बच्चों को एरोनॉटिक्स, रोबोटिक्स, मैकेनिक्स, केमिस्ट्री, विज्ञान से अवगत कराया जाएगा, जो किताबों से निकलकर उड़ान भर सके। मुंबई से आएंगे भारत के चार्ली चैपलिन कुणाल मोटलिंग इस बार बच्चों के लिए खासतौर पर भारत के चार्ली चैपलिन कहे जाने वाले कुणाल मोटलिंग को मुम्बई से बुलाया गया है। जो बिना शब्दों के ही अपनी भावनाओं को साक्षात करेंगे। फेस्टिवल में बीकानेर में पहली बार दिल्ली से आ रही 15 से 17 फीट ऊंची विशेष जायंट पपेट होगी। जो पूरे मैदान में घूमेगी और दूर से ही अपनी ओर सभी का ध्यान खींचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *