सीकर में 15 साल का कोचिंग स्टूडेंट लापता:मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था,मां-बहन के साथ किराए के मकान में रहता था

सीकर में रहकर फाउंडेशन कोचिंग कर रहे 15 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। जो सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहता है। मॉर्निंग वॉक के लिए वह निकला था। अब पुलिस नाबालिग स्टूडेंट की तलाश कर रही है। 15 साल के नाबालिग स्टूडेंट के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा सीकर में फाउंडेशन कोचिंग कर रहा है। वह अपनी मां और बहन के साथ सीकर में ही किराए के मकान में रहता है। 9 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे वह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला था। जो अब तक वापस नहीं लौटा। उस दिन से लेकर आज तक उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने अपने स्तर पर भी काफी तलाश की लेकिन बेटे का कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़के की तलाश शुरू कर दी है। घर से तीसरी बार निकला नाबालिग वृंदावन में मिला सीकर में पिछले दिनों 17 साल के नाबालिग लड़के की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने लड़के को ढूंढ लिया है। पुलिस को वह वृंदावन में मिला। लड़का इससे पहले भी दो बार घर से बिना बताए निकल चुका था। जो दोनों ही बार खाटू में बाबा के दर्शन करने के लिए गया था। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में नीट की तैयारी कर रहा स्टूडेंट लापता:सुबह कोचिंग से बिना बताए निकला,मोबाइल भी स्विच ऑफ, भाई ने दर्ज कराया मामला सीकर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। स्टूडेंट के भाई ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर अब पुलिस स्टूडेंट की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *