बूंदी पुलिस ने छत्रपुरा से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी ओमप्रकाश योगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पीड़ित दयाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल माया अस्पताल के पास गली में खड़ी थी, जो बाद में वहां नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित गिरफ्तारी और चोरी हुए माल की शत-प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत सदर थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध स्थानों पर लगातार दबिशें दीं। गहन जांच के बाद आरोपी ओमप्रकाश योगी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल भी सफलतापूर्वक बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश (29) पुत्र बजरंगनाथ, निवासी सीतापुरा फैक्ट्री, थाना तालेड़ा, बूंदी के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवरसिंह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल नेतराम, कॉन्स्टेबल हनुमान, कॉन्स्टेबल रामदेव और कॉन्स्टेबल रघुवीर शामिल थे। अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार बूंदी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 66 पव्वे देसी शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल सिंह (46) पुत्र राम सिंह निवासी मेवाड़ केसरी होटल के पीछे, अंबेडकर कॉलोनी, बूंदी के रूप में हुई है। पुलिस टीम में थानाधिकारी रमेशचंद आर्य, एएसआई सुनील त्यागी, कॉन्स्टेबल अमित और कॉन्स्टेबल कमलेश शामिल थे।


