मोहल्ला तेलियान में झगड़े के दौरान युवक पर हमला:कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट व मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज किया

चूरू के मोहल्ला तेलियान में एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अब्दुल सतार (35) ने कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली थाना के एसआई किशनाराम मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार अब्दुल सतार अपने घर के पास गली में हो रहे झगड़े को देख रहे थे। तभी आवेश खान उर्फ ढबला उसके पिता गफ्फार खान, समीर खान दिलावरखानी और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि आवेश उर्फ ढबला ने अब्दुल सतार के मुंह पर पंच मारा, जिससे खून बहने लगा। अन्य आरोपियों ने भी लात-घूंसे से चोटें पहुंचाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अब्दुल सतार को बचाया और इलाज के लिए डीबी अस्पताल पहुंचाया। उनके होंठ पर चार टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने अब्दुल सतार की रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई किशनाराम ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *