भाजपा की पुलिस से शिकायत, कहा-कांग्रेस ने नहीं ली अनुमति:युवक कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर के सामने रखी थी गंदे पानी की बोतलें

इंदौर की भागीरथपुरा घटना के विरोध में नेपानगर में युवक कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन ने सियासी विवाद का रूप ले लिया है। भाजपा कार्यालय के सामने गंदे पानी की बोतलें रखने और ‘बेशर्म’ के पौधे लगाने के मामले में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 8 जनवरी को युवक कांग्रेस ने नेपानगर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी की बोतलें रखीं और डिवाइडर पर ‘बेशर्म’ के पौधे लगाए। यह प्रदर्शन इंदौर की भागीरथपुरा घटना के विरोध में किया गया था। भाजपा का आरोप: बिना अनुमति निकाली रैली नेपानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन ने शिकायत में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना प्रशासनिक अनुमति रैली निकाली और द्वेषपूर्ण भावना से भाजपा कार्यालय के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस का जवाब: शांतिपूर्ण और संगठनात्मक कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीतसिंह जॉली ने कहा कि यह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किया गया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन था। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के बाहर किया गया था और किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया। थाना प्रभारी बोले- शिकायत की जांच होगी नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि 8 जनवरी को कांग्रेस की ओर से जुलूस निकाला गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *