राजस्थान ने जम्मू और कर्नाटक को हराया:जम्मू को 4-2 और कर्नाटक को 4-1 से शिकस्त दी, नेशनल स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन

उदयपुर के सरकारी फतह स्कूल की मेजबानी में चल रही नेशनल लेवल स्कूली हॉ​की प्रतियोगिता (19वर्ष) में दूसरे दिन राजस्थान की टीम ने दो लीग मुकाबले ​जीते। पहले मुकाबले में जम्मू कश्मीर को टीम को 4-2 से शिकस्त दी। खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर यह मुकाबला हुआ। जिसमें से शुरू से राजस्थान की टीम हावी रही। खेल के मध्य में जम्मू ने दो गोल दागते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। वहीं, दूसरा मुकाबला कनार्टक की टीम को ​4-1 से हराकर जीता। इसमें राजस्थान के खिलाड़ी अमित पांडे, आशीष डामोर, कृष्णा गमेती ने शानदार प्रदर्शन किया। ये हैं आज के रिजल्ट
खेलगांव मैदान पर अन्य मुकाबले में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 18-1 से हराया, केरल ने तमिलनाडु को 6-1 से, आईपीएससी ने तेलंगाना को 5-4 से शिकस्त दी। वहीं, बीएन कॉलेज मैदान पर हुए मुकाबलों में केरल ने महाराष्ट्र को 4-1 से, सीआईएसई ने आईपीएससी को 5-1 से और उत्तर प्रदेश ने डीएवी को एकतरफा 7-0 से मात दी। इसी तरह तीसरे एमबी मैदान पर हुए मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई वेलफेयर को 2-0 से करारी शिकस्त दी। पंजाब ने हिमाचल को 5-1 से और बिहार ने पुड्डुचेरी को 10-1 से हराया। खिलाड़ियों को समय पर भोजन-पानी की व्यवस्था के निर्देश
पानी, भोजन और नाश्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया समिति प्रभारी गोपालसिंह आसोलिया ने केन्द्रीय खेल कक्ष में बैठक ली। जिसमें संबंधित प्रभारियों को कहा कि खिलाड़ियों और स्टाफ को समय पर भोजन-पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी तरह अव्यवस्था की शिकायत पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *