​​​​​​​सरायकेला में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:धारदार हथियार से शरीर के कई हिस्सों पर किया हमला, शव के पास ही बैठा रहा आरोपी

सरायकेला- खरसावां जिले मंगलवार की शाम बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या दो की है। आरोपी ने पिता के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया। यहां तक कि हमले में मृतक के गुप्तांग को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र अपने पिता के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिता पर किया ताबड़तोड़ वार मृतक की पहचान रामा नाथ दास (55) के रूप में हुई है, जो टीजीएस के कर्मी थे और हाल ही में ईएसएस ले चुके थे। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ समीर कुमार सवैया मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। कमरे में जहां शव पड़ा था, वहां खून के काफी निशान मिले हैं। आरोपी पुत्र मनसा दास ने दावली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पिता-पुत्र ही रहते थे फ्लैट में बताया जाता है कि मृतक की पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा भी विवाहित है, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी अलग रहती है। पिता और पुत्र टायो कॉलोनी के स्थित जीएफ फ्लैट संख्या दो में अकेले रहते थे। शाम में सूचना मिली कि टायो कॉलोनी निवासी रामा नाथ दास की उनके बेटे द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोपी फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। -समीर कुमार सवैया, एसडीपीओ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *