बालाघाट में बनेगा खाटूश्याम मंदिर, कल होगा भूमिपूजन:निशान यात्रा निकलेगी, खाटूश्याम मित्र मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

बालाघाट में देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल भगवान खाटूश्याम का मंदिर बनने जा रहा है। इसका भूमिपूजन कल 14 जनवरी को किया जाएगा। खाटूश्याम मित्र मंडल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की जानकारी दी खाटूश्याम मंदिर के पुजारी मानवेन्द्र सिंह चौहान भूमिपूजन करेंगे। 10 हजार वर्गफीट जमीन दान की गई मित्र मंडल के मार्गदर्शक वैभव कश्यप ने बताया कि भटेरा में सुरेश सोनी के माता-पिता की स्मृति में 10 हजार वर्गफीट जमीन दान की गई है। इसी भूमि पर मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि जिले के खाटूश्याम मित्र मंडल के तीन साल के अथक प्रयासों के बाद मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। सुबह 10 बजे निकलेगी निशान यात्रा समाजसेवी प्रणव पटेल ने जानकारी दी कि भूमिपूजन से पहले सुबह 10 बजे नए श्रीराम मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। शाम को बंगाली दुर्गा उत्सव स्थल पर श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें कटिहार के भजन गायक आदर्श दधीच, जयपुर के आयुष सोमानी, अभिषेक नामा और बालाघाट की गायिका सोनाली नागेश्वर भजनों की प्रस्तुति देंगे। खाटूश्याम मित्र मंडल ने जिले के सभी सनातन प्रेमियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *