दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने जान दी:लखीमपुर में इंस्पेक्टर से बोला- इंसाफ नहीं मिला, थाने में बताया- जहर खा लिया

लखीमपुर में एक युवक ने एक दबंग और उसकी गर्लफ्रेंड की धमकियों से परेशान होकर जान दे दी। युवक ने पहले 112 पर फोन पर सुसाइड की धमकी दी। इसके बाद एसपी को फोन किया। एसपी के निर्देश पर एसओ ने युवक को फोन कर पूरा मामला जाना। लेकिन युवक इंसाफ न होने की बात करता रहा। कहा– वह सुसाइड करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस, मीडिया जानें क्या करना है। एसओ से बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। पुलिस युवक को तलाश कर थाने लेकर आई। गेट पर उसने बताया कि जहर खा लिया है। इसके बाद उसे सीएचसी लाया गया। यहां से लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। मामला भीरा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव मेडई पुरवा निवासी सुजीत मिश्रा (33) परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी कामिनी के अलावा उनके 3 बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी अवि (15), प्रज्ञा (12) और बेटा विराट (10) है। सुजीत ने मंगलवार को पहले डायल 112 पर कॉल कर अपनी परेशानी बताई। कार्रवाई न होने पर सुसाइड की धमकी दी। इसके बाद उसने एसपी को भी फोन किया। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने युवक को कॉल किया। आरोपी 5 लाख रुपए मांग रहे हैं सुजीत ने एसओ से कहा– सोनू, गोल्डी धामी और उसकी गर्लफ्रेंड रूबी उसे धमका रहे हैं। उससे 5 लाख रुपए मांग रहे हैं। पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष ने युवक को थाने आने के लिए कहा, लेकिन युवक ने मना कर दिया। इस पर थानाध्यक्ष ने खुद मौके पर पहुंचने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसओ को समझने लगा आरोपी युवक न कार्रवाई न होने पर सुसाइड की की चेतावनी दी। इस दौरान युवक बार-बार थानाध्यक्ष से पूछता रहा वह वास्तव में थानाध्यक्ष ही बोल रहे हैं या कोई और। उसका कहना था, फोन पर बोलने वाले व्यक्ति की आवाज आरोपी गोल्डी धामी जैसी है। युवक ने कहा– वह गोल्डी की आवाज पहचानता है और फोन पर वही बोल रहा है। थानाध्यक्ष ने युवक से कहा- वह नंबर को गूगल पर चेक कर ले। किसी गांव के प्रधान को दिखाकर भी तसल्ली कर सकता है। थाने के गेट पर पहुंचते ही बताया जहर खाया है इसके बाद डायल 112 की टीम युवक को खोजकर थाने ला रही थी। थाने के गेट पर पहुंचते ही युवक ने पुलिस को बताया वह जहर खा चुका है। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने उसे तत्काल निजी वाहन से बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक बोला- परेशान होकर खाया जहर CHC में इलाज के दौरान युवक ने बताया– कुछ लोग उसे लगातार धमका रहे थे। पुलिस की ओर से भी उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बिजुआ CHC में इलाज के दौरान पुलिस और परिजनों के बहस भी हुई। परिजनों ने जहर देने का आरोप लगाया। पत्नी का आरोप है पुलिस ने गोल्डी और सोनू के कहने पर पति की पिटाई की है। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया– मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह बार-बार फोन पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। थाने लाते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें मिर्जापुर में बेटे ने सौतेली मां-भाई की हत्या की:बांके से दोनों का गला काटा; लाश जलाने जा रहा था, रास्ते में पुलिस ने पकड़ा मिर्जापुर में सौतेले बेटे ने मां-भाई की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। उसने मां का शव घर से 2 किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया। बाद में वह भाई की लाश को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर जलाने जा रहा था, तभी बीच तिराहे पर शव ट्रॉली से नीचे गिर गया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *