गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11 जुआरी गिरफ्तार:मौके से 33 हजार कैश, 6 बाइक और 11 मोबाइल फोन जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मौके से 33,500 रुपए नकद, 6 बाइक और 11 मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 4,52,500 रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मरवाही थाना और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम की ओर से की गई। पुलिस ने दानीकुंडी और आसपास के जंगली व सरहदी इलाकों में छापेमारी कर जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मरवाही थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री के साथ वाहन और मोबाइल भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार पूरी (34), मुकेश कुमार रजक (33), राम सिंह (51), पंकज गुप्ता (29), रामकुमार (35), संतोष कुमार पाटिल (50), सरोज कुमार (26), विशाल सिंह (42), प्रताप सिंह (40), गुलशेर अली (45) और आकाश गुप्ता (26) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *