ग्वालियर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:ड्यूटी से लौटकर घर आया था; पिता देखने गए तो बेटा फंदे से लटका मिला

ग्वालियर में ड्यूटी से लौटकर घर आए एक युवक ने मंगलवार शाम अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर आठ की है। जब युवक के पिता कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बेटे को फांसी लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। 27 वर्षीय राकेश पिता माता चरण दुरखरिया एक प्राइवेट फर्म में जॉब करता था। मंगलवार को वह ड्यूटी से आया और अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर बाद वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता उसे बुलाने पहुंचे। बेटे फंदे पर लटका देखकर पिता बिलखने लगे। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। नहीं मिला सुसाइड नोट
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के रूम की छानबीन की है, लेकिन मृतक के कपड़े और दस्तावेजों में से कहीं कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यही कारण है कि पुलिस को पता नहीं चल सका है कि युवक ने आखिरकार यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। सुबह तक तो सामान्य दिख रहा था
आसपास रहने वालों ने बताया है कि घटना वाले दिन वह सुबह तक सामान्य दिख रहा था। जब काम पर निकला था तो परिजन को भी यह अहसास नहीं था कि उसके मन में क्या चल रहा है। काम से लौटकर आया ताे थका हुआ नजर आ रहा था। पुलिस परिजन के सामान्य होने का इंतजार कर रही है, जिससे उनसे बातचीत की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *