भास्कर न्यूज | बाड़मेर युवा सप्ताह के तीसरे दिन बाड़मेर में स्टूडेंट्स फोर सेवा के तत्वावधान में एक दिवसीय चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अस्पताल बाड़मेर की मेडिकल टीम की विशेष उपस्थिति रही, जिससे आमजन और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में डॉ. चंदाराम चौधरी ने उपस्थित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए घरेलू उपायों की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राणसिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख सुनीता जांगिड़, संयोजक दिलीप राजपुरोहित, महिपाल सिंह, ओमसिंह खीची, पृथ्वीराज, किशनसिंह राजपुरोहित, चैन सिंह सिसोदिया, वसुंधरा, जयश्री, रिंकु, मोहित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


