आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए झामुमो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर धनबाद जिला के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिला कमेटी एवं वार्ड पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे लोग तन-मन के साथ निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जैसा कि केंद्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि एक ही पार्टी समर्थित प्रत्याशी हों। बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, सांसद विजय हांसदा, पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, नीलम मिश्रा मौजूद रहे।


