आईआईटी धनबाद : रांची विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों ने दिया व्याख्यान

रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा और रसायन विभाग की एक्टिंग एचओडी डॉ. स्मृति सिंह ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिया। यूजीसी के आईकेएस डिवीजन के इस कार्यक्रम में पहले दिन डॉ. शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के दार्शनिक आधार और डॉ. स्मृति सिंह ने मौलिक तत्व विषय पर अपने विचार रखे। इस मौके पर आईआईटी धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा व अन्य शिक्षक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *