झारखंड@25… वॉल पेंटिंग में टेंडर हार्ट की टीम विजेता

होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्‍ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर !झारखंड@25’ थीम पर दीवार चित्रकारी की गई। इसमें सारे प्रतिभागी टीम के नाम झारखंड के विभिन्न जलप्रपातों के नाम से थे। “झारखंड के भविष्य के लिए सरकारी नौकरियों से कहीं अधिक अहम युवा उद्यमशीलता’ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। वाद-विवाद एवं दीवार चित्रकारी प्रतियोगिता में आईएचएम रांची के साथ टेंडर हार्ट सेकेंडरी स्कूल, आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, कार्मेल स्कूल व सेंट मारिया स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुमबुल आलम, विशिष्ट अतिथियों में शिवांगी शुक्ला, डॉ मनीषा उरांव आदि शामिल थे। वाद विवाद प्में आर्द्रा पूर्वे व अर्पित तमांग विजेता, मनोदीप बनर्जी व के तनिष्का राव उपविजेता हुईं। दीवार चित्रकारी में टेंडर हार्ट स्कूल की उसरी फॉल टीम विजेता, संत मारिया स्कूल की घाघरी फॉल टीम उपविजेता हुई। कॉलेज कैटेगरी में हुंडरू फॉल टीम (द्वितीय वर्ष के छात्र) विजेता हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *