एनआरआई सभा में कोई नई डेवलपमेंट नहीं, रेस्ट हाउस-गैलरी के वादे भी अधूरे

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब की 24 हजार सदस्यों वाली एनआरआई सभा पंजाब इस समय बिना प्रधान के है। पूर्व प्रधान परविंदर कौर का कार्यकाल खत्म हो चुका है। एनआरआई सभा जालंधर सेंट्रल में 16921 मैंबर जबकि बाकी जिलों में 6780 मैंबर रजिस्टर्ड है। अब दोबारा से एनआरआई सभा के प्रधानगी पद को लेकर सभा की तरफ से डिविजनल कमिश्नर के माध्यम से सरकार को लिखा है। मौजूदा साल चुनावी साल है और हर चुनाव में विदेशों में बसे एनआरआई राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार तक अहम भूमिका निभाते हैं। रेस्ट हाउस और सभा के अंदर गैलरी बनाने जैसे कई बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स का काम अधूरा है। एनआरआई सभा में पिछले कई वर्षों से कोई ठोस नई डेवलपमेंट देखने को नहीं मिली है। यही हाल पिछली सरकारों के दौरान भी रहा। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी कोई बड़ी ग्रांट जारी नहीं की गई। एनआरआई सभा के अंदर बंद पड़ा हुआ गैलरी का काम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *