जालंधर| नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों की ओर से रेलवे रोड में प्रधान पीडी शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष 2026 और लोहड़ी की बधाई देते हुए महासचिव रवि अग्रवाल को सभा की कार्यवाही को आरंभ करने का आग्रह किया। महासचिव ने एक बार फिर बताया कि पेंशन में पांच/दस/पंद्रह प्रतिशत बढ़ाने के बारे आदेश जारी किया जाए, मेडिकल अलाउंस को रु.1,000 से बढ़ा कर रु. 3,000 करने के आदेश जारी किए जाएं व अन्य मांगों पर विचार विमर्श किए गए। इस अवसर पर संस्था ने लोहड़ी का पर्ल सेलिब्रेट किया। यहां चेयरमैन राम प्रकाश, डिप्टी चेयरमैन अमरीक, विमल रामपाल, अनूप कुमार, अवश्य पाल, पवन, दिलबाग चंद, ओम प्रकाश, योगेश, जोगिंदर पाल, दीपक चौधरी, भुपिंदर सिंह, टेक चंद अरोड़ा व अन्य लोग उपस्थित थे।


