जालंधर| न्यू रूबी अस्पताल के प्रबंधन, डॉक्टरों एवं स्टाफ द्वारा धीयां दी लोहड़ी मनाई। स्टाफ द्वारा नवजात बालिकाओं के माता-पिता को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस आयोजन के माध्यम से लैंगिक समानता का संदेश दिया गया तथा बालिका जन्म से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की गई। ताकि इससे समाज में प्रेम, सौहार्द और शांति का वातावरण बने। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी मजबूती प्रदान करता था। इस अवसर पर डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ. हरविंदरजीत कौर ग्रोवर, डॉ. पुनीत पाल सिंह ग्रोवर, डॉ. हरनीत कौर, डॉ. मनबीर सिंह, न्यू रूबी अस्पताल का स्टाफ तथा नवजात बालिकाओं के माता-पिता उपस्थित रहे।


