जालंधर| गौर सरकारी संगठन अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा पंजाब के विकास एवं बाढ़ग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए 36500 रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री पंजाब राहत कोष के नाम जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल को भेंट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, सुरजीत लाल सहोता, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह खेत्रपाल, जयपाल शर्मा, पुरषोतम लाल शर्मा व आशीष सिंह उपस्थित थे।


