मनेंद्रगढ़ | विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था। छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों आत्मविश्वास, सेवा और देशभक्ति से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के छात्रों ने डिबेट, क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डिबेट में संस्कृति विश्वकर्मा प्रथम, अनुराग तिग्गा द्वितीय और स्वाति दीवान तृतीय स्थान पर रहे। क्विज में कक्षा 6 की फातिमा नाज गौरी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पीच प्रतियोगिता में अपर्णा राय प्रथम, निम्मी सोनी द्वितीय और हर्षितिका राज तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा संस्कृति वर्मा और अपर्णा राय की प्रस्तुतियों को शिक्षकों और सहपाठियों ने खूब सराहा। शिक्षिका व्हीएस पांडेय ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर लक्ष्यों पर अडिग रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन स्कूल सचिव संजय सेंगर के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी और स्वामी विवेकानंद के संदेश को जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम सोरेन ने किया।


