ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम 15 जनवरी से कराएंगे

नारायणपुर| जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने बस्तर पंडुम के अंतर्गत जनपद, जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में लोककला, शिल्प, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य-गीत, आंचलिक साहित्य और वन औषधि जैसी विधाओं को शामिल किया गया है। कार्यक्रमों के कुशल संचालन हेतु अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बस्तर पंडुम का आयोजन 15 जनवरी को ओरछा, 17 जनवरी को कोहकामेटा तथा 19 जनवरी को मिनी स्टेडियम बैनूर में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *