वन विभाग ने कुरुषनार में बाघ गणना पर कार्यशाला ली

नारायणपुर| वन विभाग द्वारा 12 जनवरी को कुरुषनार में बाघ गणना हेतु प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। यहां ट्रेल और ट्रांसेक्ट सर्वे की तकनीक समझाई गईं। प्रतिभागियों को मोबाइल एप से डेटा कलेक्शन, जीपीएस लोकेशन रिकॉर्डिंग और वैज्ञानिक तरीके से सूचनाएं दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने सर्वे के दौरान सुरक्षा, सतर्कता और निर्धारित मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *