उपजेल एड़का में विचाराधीन बंदियों की स्वास्थ्य जांच की

नारायणपुर| जिला उप जेल एड़का में 13 जनवरी को विचाराधीन बंदियों के लिए जिला क्षय उन्मूलन केंद्र और जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कुल 96 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई तथा 5 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सभी बंदियों का एचआईवी टेस्ट भी किया गया और परामर्श प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *