झाड़मऊ| राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाड़मऊ में मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संकुल प्राचार्य नीरज विजयवर्गीय की उपस्थिति में योग शिक्षक रघुवीर सिंह चौंड़ावत ने स्टाफ सदस्यों एवं छात्रों को योग का महत्व बताते हुए योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसी अवसर पर समीपस्थ ग्राम बालाहेड़ा के शासकीय हाई स्कूल में भी छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। स्कूल परिसर में रेडियो प्रसारण के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन विद्यार्थियों ने लाइव सुना। कार्यक्रम में संजय राठौर, शिव सिंह दांगी, दिनेश वैष्णव सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


