मुख्यमंत्री बोले-:12 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनाई गई, अब मिलेनियर दीदी बनने की ओर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 19 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई और अब लखपति दीदी मिलेनियर दीदी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के आखिरी दो वर्षों (फरवरी 2022 से दिसंबर 2023 तक) की तुलना में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधों में 12 प्रतिशत तक की कमी आई है। शर्मा ने आश्वस्त किया कि महिला प्रतिनिधियों के सुझावों को बजट 2026-27 में यथासंभव शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में महिलाओं, युवाओं सहित उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, कर सलाहकार एवं युवा प्रोफेशनल्स के साथ बजट पूर्व चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रमुख सचिव वित्त वैभव गालरिया, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास भवानी सिंह देथा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। उद्योग व युवा प्रोफेशनल्स के साथ बजट पूर्व चर्चा मुख्यमंत्री ने उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, कर सलाहकार एवं युवा प्रोफेशनल्स के साथ बजट पूर्व चर्चा की। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समृद्धि से ही विकास को नई गति मिलती है। एमएसएमई, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और तकनीकी सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में उद्यमशीलता ने प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाया है। राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। डूंगरपुर जिले के युवाओं के साथ संवाद मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर से आए युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राजस्थान का गौरव हैं। वागड़ क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है तथा हमारी सरकार आदिवासियों के सशक्तीकरण के लिए निरन्तर निर्णय ले रही है। वागड़ क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बेणेश्वर धाम के सौन्दर्यीकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *