गैंग पहले स्थानीय वेशभूषा रैकी करती, फिर वारदात

जयपुर| एयरपोर्ट पुलिस की गिरफ्त में आई ज्वैलरी गैंग की सरगना ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सरगना ने बताया गैंग सर्दियों में वारदात को अंजाम देती थी ताकि कपड़ों में ज्वैलरी को आसानी से छिपाया जा सके। बता दें कि एयरपोर्ट पुलिस सोमवार को ज्वैलरी चोर गैंग की सरगना को कोटा से डिटेन कर लाई थी। एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा ने बताया कि नीरू उर्फ सोन्या निवासी कल्याणपुरा कोटा को गिरफ्तार कर 700 ग्राम चांदी की 6 पायल बरामद की है। महिला को मंगलवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में आया कि फरार दो अन्य महिलाओं को तलाश करने के लिए जब पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि दोनों प्रयागराज गई हैं। गैंग वारदात करने के बाद 1 महीने तक ज्वैलरी का बंटवारा नहीं करती। अगर पुलिस इन्हें पकड़ लेती है तो चोरी का माल रिकवर करवा सके। गैंग में कोई भी परिवार का सदस्य नहीं होता है ताकि पकड़े जाने पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी न हो। पहले गैंग ने चारदीवारी में रैकी की थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने पर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद जगतपुरा इलाके में पहुंची। यहां 10 से 15 दुकानों पर रैकी। हालांकि सफलता 3 दुकानों पर ही मिली। गैंग के सदस्य स्थानीय वेशभूषा में इलाके में रैकी करती थी ताकि दुकानदार को विश्वास हो जाए कि ये स्थानीय लोग हैं। महिला की गिरफ्तारी में थाना स्पेशल के लीलाराम की अहम भूमिका रही है। वारदात को अंजाम देने के लिए ये गैंग बाइक का उपयोग करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *