सारंगढ़ पुलिस ने 25 किलो गांजा जब्त किया:कार सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बेचने के लिए झांसी ले जा रहे थे

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरिया थाना पुलिस ने एक कार से 25 किलो 935 ग्राम गांजा जब्त किया। दरअसल, पुलिस को 12 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (WB-06-F-4202) ओडिशा से गांजा लेकर सरिया की ओर आ रही है। इस सूचना पर सरिया थाना के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया। कार चालक की पहचान शीतल प्रकाश (पिता संतोष कुमार पाठक, निवासी मेडकी, थाना मऊरानीपुर, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। उसके साथ बैठे व्यक्ति का नाम कल्लू केवट (पिता ध्रुवराम केवट, मोहल्ला आजादपुरा, थाना कोतवाली, जिला कटनी) बताया गया। प्लास्टिक बोरी में गांजा गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई, जिसमें एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 25 पैकेटों में भरा 25 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सोनपुर, ओडिशा से गांजा खरीदकर कटनी और झांसी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त गांजा, कार और एक मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *