कवर्धा| जिले के सभी स्कूलों में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से होगा। इस योजना के लिए आधार नंबर का बैंक खाते से सीडेड होना अनिवार्य है। बैंक अधिकारियों को विद्यार्थियों के नाम पर आधार सीडेड बैंक खाता खोलने के निर्देश दिए हैं।


