भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने सफल आयोजन के लिए भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव को सम्मानित कर उनकी पहल, कार्य की सराहना किया। इसके पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में राकेश यादव ने सीएम को खुमरी पहनाकर सफल आयोजन के संबंध में चर्चा किया। सीएम ने कहा कि हमारा छग राज्य भी अपनी युवा अवस्था मंे है, 25 साल का है। हाल ही में स्थापना का रजत महोत्सव मनाया है। हमारा छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी परंपराओं के लिए जाना जाता है। हमारी सरकार राज्य मंे युवाओं की विकास के लिए प्राथमिकता दे रही है, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग हो या खेलकूद सहित अन्य योजना। युवा ही छग में विकास की नींव मजबूत करेंगे। स्काउटिंग के मूल्य, कर्तव्य, सेवा और अनुशासन सिर्फ कैम्प तक सीमित न हो। इसे दैनिक जीवन मंे अपनाएं। इस दौरान राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिपं अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, चेमन देशमुख, सौरभ लुनिया, नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी योगेश पटेल, जिपं सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, दुधली सरपंच पिलेश्वरी नेताममौजूदथे। राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में मजबूत कदम उठा सकेंगे उन्होंने कहा कि यह जंबूरी न सिर्फ एक कैम्प है बल्कि बेटा-बेटियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां से आप राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में मजबूत कदम उठा सकते हैं। आप सभी ने हिस्सा लेकर साबित कर चुके है कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। अलग-अलग राज्य से युवा आए है। जो अनेकता में एकता की भावना को दर्शा रहा है। युवा ही राज्य और राष्ट्र का भविष्य है। जीवन मंे असफलता आएगी लेकिन अनुशासित युवा ही उठकर फिर चलता है। अपने जीवन के लिए तय मुकाम तक लगन व मेहनत से पहुंच सकते हैं।


